राहुल गांधी: ‘ये संस्थागत चोरी है’, BJP और चुनाव आयोग पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो में कहा कि महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी के पाँच तरीके अपनाए गए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और आशंका जताई कि 2024 के चुनाव में भी ऐसी धांधली हो सकती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को ‘संस्थागत चोरी’ बताया। उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, गरीबों का वोट छीनने के लिए भाजपा के साथ मिलकर यह काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा कि बिहार में SIR इसलिए लागू किया गया क्योंकि चुनाव आयोग को पता है कि हमने उनकी चोरी पकड़ ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर वोट चुराने की साजिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने लगाया वोट चुराने का आरोप

राहुल गांधी ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि देशभर में वोट चोरी का मॉडल अपनाया जा रहा है। शुक्रवार को जारी वीडियो में उन्होंने कांग्रेस की जांच और 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़े कर्नाटक के एक क्षेत्र के आंकड़े बताए। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की जांच में पता चला है कि बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर पाँच तरीकों से गड़बड़ी कर एक लाख से ज्यादा वोट चुराए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा क्षेत्र में 1,00,250 वोट चुराए गए। उनका दावा है कि देश में ऐसी 100 से ज्यादा सीटें हैं जहां यही तरीका अपनाया गया। अगर भाजपा की 10-15 सीटें कम होतीं, तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती।

राहुल गांधी ने वीडियो में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुई पाँच तरह की वोट चोरी बताई। उन्होंने कहा कि यहाँ कुल 1,00,250 वोटों में गड़बड़ी हुई। इसमें 11,965 डुप्लीकेट वोटर, 40,009 फर्जी या अमान्य पते वाले वोटर, 10,452 बल्क वोटर (एक ही पते पर पंजीकृत), 4,132 फर्जी फोटो वाले वोटर और 33,692 नए वोटर फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल करके जोड़े गए। राहुल ने स्क्रीन पर हर गड़बड़ी का उदाहरण भी दिखाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top