बड़ी खबर: 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में झटके

शुक्रवार रात लगभग 9:47 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली NCR, जम्मू कश्मीर, लाहौर, इस्लामाबाद और अफगानिस्तान तक महसूस किए गए

भूकंप अचानक आने से लोग घबरा गए और अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे ऊंची इमारतों में कंपन साफ देखा गया।

दिल्ली NCR में कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में खड़े नजर आए। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी लोगों ने आफ्टरशॉक के डर से सावधानी बरती।

पाकिस्तान के लाहौर और इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे यह साफ है कि इसका प्रभाव काफी बड़े क्षेत्र में पड़ा।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के हानि की खबर नहीं है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे शांत रहें, लिफ्ट का उपयोग न करें और आफ्टरशॉक की स्थिति में सावधानी बरतें।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

Leave a Comment