राहुल जी सब कुछ सह लेंगे लेकिन… केंद्र सरकार पर बुरी तरह भड़कीं प्रियंका गांधी, SIR के मामले पर भी घेरा

बिहार में एसआईआर मुद्दे पर राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम लेने के लिए भी घेरा।

बिहार में एसआईआर मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बार-बार पंडित नेहरू का नाम लेने को लेकर भी सरकार को घेरा और बीजेपी पर वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। साथ ही, प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी को साहसी और हिम्मत वाला बताया।

राहुल जी सब कुछ सह लेंगे, लेकिन कभी पीछे नहीं हटेंगे…

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग को सच सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल जी किसी से नहीं डरते। सब कुछ सह लेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। चूंकि वे राहुल जी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए हलफनामों, नेहरू जी और इंदिरा जी का जिक्र करना शुरू कर देते हैं

बार-बार नेहरू और इंदिरा का नाम लेकर जिम्मेदारी से हट नहीं सकते

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि बार-बार नेहरू और इंदिरा का नाम लेकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। पिछले 10-11 सालों में भाजपा ने कई मुद्दों पर नेहरू जी को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा है। उन्हें बीती बातें छोड़कर आज की स्थितियों पर जवाब देना चाहिए। खासकर यह बताना चाहिए कि SIR क्यों किया जा रहा है और वोट चोरी के मुद्दे पर साफ-साफ बात करनी चाहिए। अगर यह सच नहीं है, तो जनता को भरोसे में लेकर स्पष्ट करना चाहिए।

वोट चोरी के ज़रिए जनता का बुनियादी अधिकार छीना जा रहा है।

लोकतंत्र में आम जनता के पास सबसे बड़ा अधिकार है “वोट का अधिकार”, जिसका इस्तेमाल करके जनता सरकार चुनती है। इसका यह भी मतलब है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। लेकिन आज वोट चोरी के जरिये इस बुनियादी अधिकार को छीना जा रहा है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जनता के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। वोट चोरी बंद होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top